LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Cylinder New Rate: साल के आखिरी महीने में फिर सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, सुबह सुबह खुशखवरी, जानिए आपके शहर का नया रेट

LPG Cylinder New Rate: एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी कर दिया गया है। देशवासियों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए सस्ता हुआ है...अब नए रेट से आपको सिलेंडर मिलेंगे..

LPG Cylinder New Rate
सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर - फोटो : social media

LPG Cylinder New Rate: साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरु हो गया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव होते हैं। कभी आम लोगों को राहत मिलता है तो कभी उनके जेब पर असर भी पड़ता है। इसी बीच महीने के पहले दिन बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 10 रुपये तक की कटौती की है। नई कीमतें सोमवार सुबह से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

10 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर 

मालूम हो कि, नवंबर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कमी की गई थी, जबकि सितंबर में 51 रुपये तक की बड़ी राहत मिली थी। अक्टूबर में एक बार फिर कीमतें 16 रुपये तक बढ़ाई गई थीं। वहीं घेरलू सिलेंडर का दाम फिलहाल स्थिर है। पटना में घरेलू सिलेंडर ₹951रुपए में मिलता है। कई महीने से घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Diarch GO

कमर्शियल सिलेंडर कितने सस्ते हुए?

IOCL वेबसाइट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें देशभर में 10 रुपये कम कर दी गई हैं। नई दरें दिल्ली में ₹1590.50 → ₹1580.50, कोलकाता में ₹1694 → ₹1684, मुंबई में ₹1542 → ₹1531.50 और चेन्नई में ₹1750 → ₹1739.50 है। इस कटौती से रेस्तरां, होटल और छोटे व्यापारियों को सीधी राहत मिलेगी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत

14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50, कोलकाता में ₹879, चेन्नई में ₹868.50, लखनऊ में ₹890.50, वाराणसी में ₹916.50, हैदराबाद में ₹905, पटना में ₹951, कारगिल में ₹985.50, पुलवामा में ₹969 और बागेश्वर में ₹890.50 है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें शहर–दर–शहर टैक्स और लॉजिस्टिक लागत के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

NSIT
Nsmch