LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Home loan news: RBI के रेपो रेट पर BMI का बड़ा पूर्वानुमान! सस्ता लोन हो जाएगा महंगा, जानें इसके पीछे की वजह

Home loan news: BMI की रिपोर्ट के अनुसार RBI अगले वित्त वर्ष में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रख सकता है। महंगाई, रुपया और GDP के नए अनुमान क्या हैं? जानें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Home loan news
क्या बैंक का लोन हो जाएगा महंगा!- फोटो : social media

Home loan news: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा हाल ही में 25 बेसिस पॉइंट की रेपो रेट कटौती किए जाने के बाद अब बाजार में यह चर्चा तेज है कि आगे ब्याज दरें किस दिशा में जाएंगी।इसी बीच फिच सॉल्यूशंस का हिस्सा BMI ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि RBI अगले वित्त वर्ष में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा और इसे 5.25% पर ही स्थिर रखेगा। BMI का यह पूर्वानुमान उस समय आया है जब कई भारतीय अर्थशास्त्री उम्मीद जता रहे हैं कि RBI एक और छोटी कटौती कर सकता है। लेकिन BMI का दावा है कि रेपो रेट अब अपने लगभग अंतिम स्तर के करीब पहुंच चुकी है।

रुपया 90 प्रति डॉलर के स्तर पर रहेगा—BMI का बड़ा दावा

BMI ने अपनी रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया है कि भारतीय रुपया 2025 के अंत तक लगभग 90 प्रति अमेरिकी डॉलर के करीब रहेगा और 2026 में यह और थोड़ा कमजोर होकर 90.5 प्रति डॉलर तक जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी मुद्रा बाजार में दबाव बना रहेगा और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां रुपया को मजबूत होने से रोकेंगी।

Diarch GO

क्यों मान रहा है BMI कि रेपो रेट अब स्थिर रहेगी?

BMI का कहना है कि RBI द्वारा की गई हालिया कटौती के बावजूद, वर्तमान रेपो रेट अब उस स्तर पर पहुंच चुकी है जहां आगे बदलाव की संभावना बहुत कम है। रिपोर्ट के अनुसार रेपो रेट 2026/27 के अंत तक भी 5.25% पर ही रह सकती है।RBI अब से अधिक सावधानी की नीति अपनाएगा। इससे दरों में लगातार कटौती से रुपये पर और अधिक दबाव आएगा। RBI ने दरों में कटौती करते समय यह भी कहा था कि रुपये की तेज गिरावट के बावजूद उन्होंने आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए यह निर्णय लिया है।

महंगाई पर RBI और BMI दोनों की नजर

BMI का अनुमान है कि 2026 की दूसरी छमाही में महंगाई लगभग 4% तक बढ़ सकती है। यह अनुमान उस समय आया है जब RBI लगातार दावा कर रहा है कि आने वाले महीनों में महंगाई दर धीरे-धीरे नियंत्रण में आएगी।RBI के नवीनतम अनुमान दिसंबर तक CPI महंगाई 0.6% पर आ सकती है। चौथी तिमाही में CPI 2.9% रहने की संभावना है। वहीं वित्त वर्ष 2026 के लिए CPI अनुमान को 2.6% से घटाकर 2% कर दिया गया है

NSIT
Nsmch

GDP ग्रोथ पर RBI का सकारात्मक नजरिया

RBI ने GDP ग्रोथ के अनुमान को भी बेहतर किया है। नए अनुमान के अनुसार FY2026 का GDP अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया गया। चौथी तिमाही का अनुमान 6.4% से बढ़कर 6.5% और  तीसरी तिमाही का अनुमान 7% पर स्थिर रखा गया है।

एक साल की कुल कटौती—125 बेसिस पॉइंट

RBI ने इस साल अब तक रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की है।महामारी के बाद बढ़ी महंगाई को नियंत्रित करने के लिए 2022–23 के दौरान RBI ने लगातार आक्रामक बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब फोकस ग्रोथ पर है।