LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bank Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी जल्दी निपटा लें सारा काम

Bank Holiday:

Bank Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंग

Bank Holiday: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। एक महीने के बाद हम नए साल में प्रवेश करेंगे। वहीं साल के आखिरी महीने कई बड़े छोटे बदलाव होंगे। वहीं इस महीने बैंक सेवा पर गहरा असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, दिसंबर का महीना शुरू होते ही बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। इस महीने विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय अवसरों की वजह से कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। 

18 दिन बंद रहेंगे बैंक 

ऐसे में यदि ग्राहक किसी महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें पहले से तैयारी करनी होगी। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एकसमान नहीं रहेंगी, क्योंकि कई अवकाश क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय आयोजनों से जुड़े होते हैं। इसलिए ब्रांच किस दिन बंद रहेगी, यह राज्य-दर-राज्य बदल सकता है। आरबीआई की दिसंबर हॉलिडे लिस्ट के आधार पर पूरे महीने की छुट्टियां जारी की गई हैं।

Diarch GO

दिसंबर 2025 के प्रमुख बैंक अवकाश

1 दिसंबर: ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस

3 दिसंबर: गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर

7 दिसंबर: रविवार(देशव्यापी अवकाश)

12 दिसंबर: शिलांग में पा तोगन नेंगमिनजा संगमा पुण्यतिथि

13 दिसंबर: दूसरा शनिवार (देशव्यापी अवकाश)

14 दिसंबर: रविवार

18 दिसंबर: शिलांग में यू सोसो थाम पुण्यतिथि

19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस

20–22 दिसंबर: सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार

21 दिसंबर: रविवार

24 दिसंबर: आइजोल, कोहिमा, शिलांग में क्रिसमस ईव

25 दिसंबर: क्रिसमस (देशव्यापी अवकाश)

26 दिसंबर: आइजोल, कोहिमा, शिलांग में क्रिसमस उत्सव

27 दिसंबर: चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद), कोहिमा में क्रिसमस

28 दिसंबर: रविवार

30 दिसंबर: शिलांग में यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि

31 दिसंबर: आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा

डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी  

हालांकि शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक इस अवधि में UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का सुचारू रूप से उपयोग कर सकेंगे। चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट या लॉकर जैसी शाखा-आधारित सेवाओं के लिए पहले से योजना बनाना ही बेहतर रहेगा