LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Airlines News: अब एयरलाइंस खुद तय करेंगी हवाई टिकट के दाम ! सरकार ने घरेलू हवाई किरायों पर लगी सीमा हटाई, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

Airlines News: सरकार ने हवाई किराए पर अपना नियंत्रण छोड़ दिया है और अब इसकी पूरी कमान एयरलाइंस कंपनियों के हाथ में होगी। अब तक सरकार तय करती थी कि एयरलाइंस आपसे कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितना किराया ले सकती हैं, लेकिन अब यह पाबंदी हटा ली गई है।

एयरलाइंस
एयकलाइंस खुद तय करेंगी किराया - फोटो : social media

Airlines News: घरेलू विमानन क्षेत्र को लेकर सरकार ने एक बेहद अहम और बड़ा फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों के किराए पर लगी 'प्राइस कैपिंग' को पूरी तरह से हटा दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब एयरलाइंस कंपनियां अपनी मर्जी और बाजार की मांग के हिसाब से हवाई टिकटों के दाम तय कर सकेंगी। सरकार के इस कदम से विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है।

घरेलू हवाई किराया से हटा फेयर  

दरअसल, नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (फेयर कैप) को हटाने का फैसला किया है। मंत्रालय के अनुसार, यह व्यवस्था 23 मार्च 2026 से समाप्त कर दी जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह सीमा 6 दिसंबर 2025 को लगाई गई थी, जब IndiGo की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारण टिकटों की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई थी। यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

Diarch GO

एयरलाइंस को दी चेतावनी

फेयर कैप हटाने के साथ ही मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे टिकट कीमतें तय करते समय पारदर्शिता और जिम्मेदारी बनाए रखें। किराया बाजार की स्थिति के अनुरूप हो और यात्रियों पर अनावश्यक बोझ न पड़े। सरकार ने यह भी कहा है कि पीक सीजन, आपात स्थिति या उड़ान बाधित होने जैसी परिस्थितियों में अगर किराए में अनुचित बढ़ोतरी पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रियल टाइम निगरानी जारी

मंत्रालय ने बताया कि किराया ट्रेंड की रियल टाइम निगरानी जारी रहेगी। डीजीसीए को पूरे विमानन सेक्टर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फेयर कैप लागू होने के दौरान अलग-अलग दूरी के लिए अधिकतम किराया  500 किमी तक 7,500 रुपये, 1,000 से 1,500 किमी (जैसे दिल्ली-मुंबई): 15,000 रुपये और 1,500 किमी से अधिक 18,000 रुपये तय किया गया था। इन सीमाओं से अधिक किराया वसूलने की अनुमति नहीं थी।

NSIT
Nsmch

ईंधन कीमतों का असर

मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया है कि वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव, खासकर एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की लागत, हवाई किरायों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि इसका असर यात्रियों पर न्यूनतम पड़े। जरूरत पड़ने पर भविष्य में फिर से किराया नियंत्रण जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।