LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

8th Pay Commission: 6 महीने में लागू होगा 8th Pay Commission! इतना हो सकता है न्यूनतम वेतन, जानिए आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट

8th Pay Commission: अगले 6 महीने में आठवां वेतन आयोग लागू होगा इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, रेलवे कर्मचारियों ने मांह की है कि 6 महीने में आठवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।

8th Pay Commission
8th Pay Commission - फोटो : social media

8th Pay Commission: अगले 6 महीने में आठवां वेतन आयोग लागू हो सकता है। इसको लेकर चर्चा तेज है। दरअसल, नई दिल्ली में 16 और 17 फरवरी को रेलवे कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर डीसी/जेसीएम की स्थायी समिति और ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने की, जिसमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ भी मौजूद रहे।

6 महीने में लागू हो आठवां वेतन 

बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव, एस एस डी मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द ठोस फैसला लेने की आवश्यकता जताई। 

Diarch GO

आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग

बैठक में एआईआरएफ और ईसीआरकेयू के नेताओं ने जोर देकर कहा कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए आठवें वेतन आयोग को छह महीने के भीतर लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा।

न्यूनतम मूल वेतन 51,480 रुपये का प्रस्ताव

यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव रखा कि आठवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम मूल वेतन 51,480 रुपये निर्धारित किया जाए। उनका तर्क था कि वर्तमान आर्थिक हालात में यह राशि कर्मचारियों के लिए उचित होगी और इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी ए के शर्मा ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण के साथ कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें वास्तविक लाभ मिल सके।

NSIT
Nsmch