LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सिवान में 'पाठशाला' बन गया 'अखाड़ा', महिला शिक्षिका ने प्रिंसिपल को जमकर धोया, खूब खुश दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल

Bihar News: सोशल मीडिया में आए दिन कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला शिक्षिका प्रिंसिपल को मारती हुई नजर आ रही है।

viral Video
Female teacher beats principal- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के सिवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला शिक्षक और प्रिंसिपल के बीच जमकर हाथापाई हुई है। महिला शिक्षक प्रिंसिपल को मारती रही तो वहीं आसपास बैठे शिक्षक ठहाके लगाते दिखे। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों शिक्षकों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। 

वायरल वीडियो में प्रिंसिपल कुर्सी पर बैठे नजर आ रहा है वहीं महिला शिक्षिका प्रिंसिपल को मारे जा रही है। शिक्षिका प्रिंसिपल का कॉलर पकड़ कर केहुनी से उसे मारती हुई नजर आ रही है। वहीं महिला के आसपास एक दो शिक्षक भी खड़े हैं जो इस लड़ाई का आनंद उठा रहे हैं।

Diarch GO

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिक्षक दोनों की लड़ाई छुड़वाने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन इस वाक्या में मजा भी ले रहे हैं। दोनों को अलग करने की जगह वो हंसते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस मामले प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हालांकि News4Nation इस मामले की पुष्टि नहीं करता है। 


NSIT
Nsmch

महिला टीचर और प्रिंसिपल के बीच हाथापाई किस कारण हुई है इसका तो खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रूम के वॉल पर लिखा है कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। आप दोनों के कार्यशैली को देख के लगता है कि इस शिक्षा के मंदिर में अनुशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है।

अभिषेक आनंद की रिपोर्ट