LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

महाशिवरात्रि पर शिवजी की निकली बारात, नित्यानंद राय बैलगाड़ी से हुए शामिल, पीएम मोदी के लिए बाबा भोले से मांगा आशीर्वाद

Bihar Mahashivratri: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रसिद्ध बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली और इसे सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया।

महाशिवरात्रि पर शिवजी की निकली बारात,  नित्यानंद राय बैलगाड़
महाशिवरात्रि पर शिवजी की निकली बारात- फोटो : reporter

Bihar Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और राजनीति का संगम हाजीपुर की धरती पर देखने को मिला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रसिद्ध बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली और इसे सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “महादेव के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा और भारत विश्व गुरु के रूप में उभरेगा।”

हाजीपुर की यह शिव बारात बिहार की सबसे पुरानी और विशाल धार्मिक परंपराओं में शुमार मानी जाती है। नित्यानंद राय पिछले करीब 35-40 वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं। छात्र जीवन से शुरू हुई यह आस्था आज भी उतनी ही जीवंत है। वे स्वयं बैलगाड़ी हांककर शिव बारात के ‘सारथी’ बनते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है।

NSIT
Nsmch

बारात से पूर्व उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक और विशेष आरती की। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ‘भूत-प्रेत’ की टोलियाँ, रंग-बिरंगी झांकियाँ, बैंड-बाजे और धार्मिक प्रतीकों से सजी झलकियों ने माहौल को आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया। पूरा हाजीपुर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही उसकी असली ताकत है, और यही शक्ति देश को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाएगी।

आस्था, परंपरा और सियासी संदेश तीनों का संगम इस शिव बारात में साफ झलकता है। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर हाजीपुर से निकला यह संदेश सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि एक व्यापक राष्ट्रीय दृष्टि का प्रतीक बनकर उभरा है।

रिपोर्ट-ऋषभ कुमार