LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

शहर से श्मशान तक अतिक्रमण पर 'बुलडोजर प्रहार': ईओ ने कहा- 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं'

जाम और अतिक्रमण की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन वैशाली, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चला रहा है। जिसमें श्मशान में अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जा रही है।

शहर से श्मशान तक अतिक्रमण पर 'बुलडोजर प्रहार': ईओ ने कहा- 'ज
अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाते अधिकारी।- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : हाजीपुर शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद और जिला प्रशासन ने अब आर-पार के मूड में कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले 15 दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत गांधी सेतु टोल प्लाजा से लेकर कौनहारा घाट (श्मशान) तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शहर से लेकर श्मशान तक अभियान


हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जाम और अतिक्रमण की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन वैशाली, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चला रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह अभियान सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि 'शहर से लेकर श्मशान तक' चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाजीपुर के महत्वपूर्ण कौनहारा घाट (श्मशान घाट) पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिससे दाह संस्कार में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। कल वहां भी सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

गांधी सेतु टोल प्लाजा और रास्तों पर कार्रवाई


NSIT
Nsmch

प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के अलावा हाजीपुर-छपरा पथ पर स्थित गांधी सेतु टोल प्लाजा के पास भी बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, पिछले 15 दिनों से यह कार्रवाई लगातार जारी है और जो लोग सरकारी जमीन, रास्तों या फुटपाथ पर कब्जा जमाए हुए थे, उन्हें नोटिस देने के बाद हटाया जा रहा है।

'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं' 

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई अब रुकने वाली नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण हटाने के बाद कोई दोबारा कब्जा करता है, तो उसे न सिर्फ तोड़ा जाएगा, बल्कि संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई (FIR) भी की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जब तक शहर पूरा साफ और जाम मुक्त नहीं हो जाता, यह अभियान चलता रहेगा।

दोबारा कब्जे पर पुलिस की निगरानी

अक्सर देखा जाता है कि प्रशासन के जाने के बाद लोग फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे निपटने के लिए इस बार संबंधित थानों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अतिक्रमण मुक्त कराए गए इलाकों की सतत निगरानी करें, ताकि दोबारा वहां दुकानें न लग सकें। प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में जगह भी उपलब्ध कराई है, लेकिन इसके बावजूद सड़क घेरने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्ट - रिषभ कुमार