LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

इंसानियत' हुई शर्मसार, भीड़ ने युवक को छत से फेंका और कुत्तों से भी कटवाया; पटना में जिंदगी-मौत से जंग

इंसानियत' हुई शर्मसार, भीड़ ने युवक को छत से फेंका और कुत्तो

Vaishali - वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भीड़ तंत्र ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक युवक को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे छत से नीचे फेंक दिया और कुत्तों से भी कटवाया। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक निहत्थे युवक पर लाठियां बरसाते और उसे छत से नीचे गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

घटना नगर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सुभाष चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला है। आरोप है कि राहुल ने सुभाष चौक स्थित एक बड़े प्रतिष्ठान के शोरूम का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया था। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई।

भीड़ का क्रूर चेहरा: लाठियों से पीटा, फिर छत से फेंका

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक इमारत की छत पर युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. इसके बाद वे उसे घसीटते हुए छत के किनारे ले जाते हैं और नीचे धकेल देते हैं. नीचे गिरने के बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और जमीन पर गिरे घायल युवक पर लात-घूंसे बरसाए गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, बल्कि उसे कुत्तों से भी कटवाया गया।

पुलिस का बयान: युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने बताया, "जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने एक दविया लेकर बाजार में उत्पात मचाया था, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी".

NSIT
Nsmch

कार्रवाई और हालत

पुलिस ने घायल राहुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि इस संदर्भ में आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कर रही है. वहीं, शोरूम मालिक की ओर से भी युवक के खिलाफ आवेदन दिया गया है।

उठते सवाल

हाजीपुर के हृदय स्थल पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ ऐसी हैवानियत जायज है? पुलिस अब वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।

Report - Rishav kumar