LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

ट्रांसपोर्ट एजेंसी से 800 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट एजेंसी से 800 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक
ट्रांसपोर्ट एजेंसी से 800 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा, जिसकी पहचान जहानाबाद जिले के निवासी के रूप में की गई है। 

बाजार समिति के पास चल रहा था अनलोडिंग का खेल

नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार समिति के समीप स्थित एसपीएस (SPS) ट्रांसपोर्ट एजेंसी में ट्रक से कफ सिरप की खेप पिकअप पर उतारी जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। 

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम की छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) के साथ एक विशेष टीम का गठन किया। जब विशेष पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर अचानक दबिश दी, तो वहाँ पिकअप वैन पर प्रतिबंधित सिरप के कार्टन लोड किए जा रहे थे। 

लाखों रुपये मूल्य का 800 लीटर सिरप जब्त

पुलिस टीम ने मौके से पिकअप गाड़ी सहित लगभग 800 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त कर लिया, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। हालांकि, छापेमारी की भनक मिलते ही तीन अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

NSIT
Nsmch

नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस का अभियान जारी

गौरतलब है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद वैशाली और आसपास के इलाकों में नशे के विकल्प के रूप में कोडीन युक्त सिरप का इस्तेमाल बढ़ गया है, जिससे इसकी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। 

रिषभ की रिपोर्ट