LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: कोसी नदी बनी काल का गढ़, नहाने गई 4 मासूम बच्चियां गहरे पानी में समाईं,3 की दर्दनाक मौत, 1 अब भी लापता, गांव में मातमी सन्नाटा

Bihar News: चार बच्चियां गर्मी से राहत पाने के लिए कोसी नदी में नहाने गई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह मस्ती का पानी कुछ ही पलों में मौत की धारा बन जाएगा।...

Tragedy in Kosi River 3 Girls Drown
तीन मासूमों की मौत से मचा कोहराम- फोटो : reporter

Bihar News:सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोसी नदी ने एक बार फिर अपनी रौद्र और जानलेवा छवि दिखा दी। गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड संख्या-2 में रविवार का दिन उस वक्त चीख-पुकार और मातम में बदल गया, जब नहाने गई चार मासूम बच्चियां नदी की तेज धारा में समा गईं।

बताया जा रहा है कि चारों बच्चियां गर्मी से राहत पाने के लिए कोसी नदी में नहाने गई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह मस्ती का पानी कुछ ही पलों में मौत की धारा बन जाएगा। नदी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण चारों बच्चियां अचानक बहाव में फंस गईं और देखते ही देखते लापता हो गईं।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत नदी किनारे पहुंचे और खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों के शव बरामद किए गए, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार नदी में उतरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इस दर्दनाक हादसे में जिन बच्चियों की पहचान हुई है, उनमें पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, प्रमोद सादा की 12 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी और ललित सादा की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी शामिल हैं। वहीं लापता बच्ची राधिका कुमारी, लाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री बताई जा रही है। जैसे ही तीन शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजों ने माहौल को और भी गमगीन कर दिया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, हर आंख नम है और हर चेहरा सदमे में डूबा हुआ है।

NSIT
Nsmch

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और लापता बच्ची की तलाश लगातार जारी है। कोसी नदी का यह हादसा एक बार फिर यह सवाल छोड़ गया है कि आखिर कब तक यह जानलेवा धारा मासूम जिंदगियों को निगलती रहेगी और कब तक लापरवाही का खामियाजा गांव अपने बच्चों की लाशों के रूप में भुगतता रहेगा।

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र