LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सुपौल में चोरों का आतंक, शादी समरोह में गए परिवार के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

चोरों का कहर सुपौल में लोगों को परेशान किये है. ऐसी ही चोरी की एक वारदात एक घर में हुई जिसमें परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे और उनके यहां लाखों की चोरी हो गई.

Thieves in Supaul
Thieves in Supaul - फोटो : news4nation

Bihar News : सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड 3 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणपतगंज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ददन लाल अपने परिवार के साथ 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गए थे। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में प्रवेश किया।


चोरों ने घर में घुसने के लिए दीवार काटी और खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे परिजनों को शक हुआ। बाद में वे पड़ोसी की छत के सहारे घर के अंदर पहुंचे, जहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए।घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और दोनों गोदरेज अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। गृहस्वामी के अनुसार, चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति ले गए। 

Diarch GO


चोरी गए जेवरों में सोने के टॉप्स, नथुनी, जितिया, अंगूठी और चांदी के बलिया व पायल शामिल हैं। इसके अलावा, लगभग 3 लाख रुपये नकद भी गायब हैं। कुल मिलाकर चोरी की गई संपत्ति की कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि गृहस्वामी से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch