LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सुपौल में लापता युवक की हत्या का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, हथियार और शव बरामद

सुपौल पुलिस ने वाजिद अली हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ओम प्रकाश कामत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने देसी कट्टा, दविया और शव बरामद कर लिया है।

सुपौल में लापता युवक की हत्या का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, हथि

Supual - बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अप्रैल से लापता 25 वर्षीय वाजिद अली की हत्या कर दी गई थी, जिसका शव पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और खून से सना दविया (हथियार) भी जब्त कर लिया है।

लापता युवक की तकनीकी जांच से सुलझी गुत्थी

चडूमरिया निवासी वाजिद अली के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने सुपौल थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर एसडीपीओ शिवेन्द्र अनुभवी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने जब तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो संदेह की सुई चंदन कुमार पर टिकी। चंदन से हुई कड़ाई से पूछताछ में मुख्य आरोपी ओम प्रकाश कामत का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे जोगबनी बाजार से धर दबोचा।

हत्या के बाद सिटी रिक्शा से ठिकाने लगाया शव

गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश कामत ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वाजिद अली की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरे और प्लास्टिक में लपेटा। इसके बाद आरोपी ने अपने सिटी रिक्शा का उपयोग कर शव को खरसावनी पुल के पास फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह गिरफ्तारी के डर से जिला छोड़कर फरार हो गया था।

हथियार बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर न केवल खरसावनी पुल के पास से मृतक का शव बरामद किया, बल्कि झाड़ियों में छिपाकर रखे गए हथियार भी बरामद किए। बरामद देसी कट्टा और खून से सने दविया को जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में आरोपी के खिलाफ मामला और भी मजबूत होगा।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

सुपौल थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की भी संभावना है, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्रा

Diarch GO