LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बदमाशों ने फेविक्विक वाली साजिश रचकर ज्वेलर्स की डिक्की से उड़ाए लाखों के जेवरात

सुपौल के जदिया बाजार में अपराधियों ने अनोखी साजिश रचकर 'मां दुर्गा ज्वेलर्स' के मालिक की बाइक से लाखों के जेवरात चोरी किए। पुलिस सीसीटीवी के जरिए जांच में जुटी।

supaul-crime-jewellers-theft-jadiya-bazar

Supaul  - : बिहार के सुपौल जिले में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह चोरी की एक अनोखी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। त्रिवेणीगंज प्रखंड के जदिया बाजार में अपराधियों ने पहले दुकान के ताले में फेविक्विक डालकर उसे जाम किया और फिर मौका पाकर ज्वेलर्स की बाइक की डिक्की से लाखों रुपये के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।

ताले में फेविक्विक डालकर उलझाया, फिर की चोरी

घटना सुबह करीब 9:30 बजे हनुमान मंदिर चौक के पास की है। 'मां दुर्गा ज्वेलर्स' के मालिक दो भाई, अमित और मनीष, हर रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। वे सुरक्षा के लिहाज से जेवरात से भरा बैग बाइक की डिक्की में रखकर लाए थे। जैसे ही मनीष दुकान का शटर खोलने गया, उसने पाया कि एक ताला खुल नहीं रहा है। दरअसल, शातिरों ने पहले ही ताले में फेविक्विक डाल दिया था ताकि दुकानदार उसमें उलझ जाएं।

डिक्की तोड़कर फरार हुए बाइक सवार शातिर

जब एक भाई से ताला नहीं खुला, तो दूसरा भाई अमित भी उसकी मदद करने पहुंच गया। दोनों भाई ताला खोलने की मशक्कत में इतने व्यस्त हो गए कि उनका ध्यान बाइक से हट गया। इसी का फायदा उठाकर पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने पलक झपकते ही बाइक की डिक्की तोड़ी और जेवरात से भरा बैग लेकर पूर्व दिशा की ओर भाग निकले। जब दोनों भाइयों की नजर खुली डिक्की पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

शोर मचने पर बाजार में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों का पीछा किया, लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल चुके थे। थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

"चोरी हुए जेवरात की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।" — नंद किशोर नंदन, थानाध्यक्ष


रिपोर्ट: विनय कुमार मिश्र लोकेशन: सुपौल

Diarch GO