LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चा लापता, ट्रैक्टर से कुचलने के बाद शव गायब करने का आरोप, गांव में तनाव का माहौल

Bihar Crime:मासूम संदिग्ध हालात में लापता हो गया है और परिजनों ने इसे महज हादसा नहीं बल्कि एक संगीन वारदात करार दिया है।..

Bihar Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चा लापता, ट्रैक्टर
बच्चे की गुमशुदगी ने मचाया बवाल- फोटो : VINAY

Supaul: जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को शक, सन्नाटा और सियासी तनाव के माहौल में धकेल दिया है। 10 वर्षीय मासूम राम कृष्ण पंडित संदिग्ध हालात में लापता हो गया है और परिजनों ने इसे महज हादसा नहीं बल्कि एक संगीन वारदात करार दिया है।

परिजनों का आरोप है कि बच्चा स्कूल से लौटने के बाद घर के पास आम के बगीचे में खेल रहा था, तभी उसी रास्ते से मिट्टी भराई में लगे ट्रैक्टरों का लगातार आना-जाना हो रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को रहस्यमयी और विवादास्पद बना दिया।

Diarch GO

परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने घबराकर ना तो पुलिस को सूचना दी और ना ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए शव को ही गायब कर दिया गया। यही नहीं, अन्य ट्रैक्टर चालक भी मौके से फरार हो गए, जिससे शक और गहरा गया है। जैसे ही बच्चा देर शाम तक घर नहीं लौटा, परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान आम के बगीचे में खून के धब्बे मिलने से माहौल और गरमा गया। ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। हालात बिगड़ते देख एसडीपीओ राजू रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास के अनुसार, दो ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से लापता बच्चे की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल कायम है और लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं क्या यह महज हादसा है या फिर साक्ष्य मिटाने की कोई गहरी साज़िश?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र