LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar road accident: NH 131 पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, टेंट में घुसी, बाल-बाल बचे लोग, मचा हड़कंप

Bihar road accident:तेज रफ्तार का खतरनाक खेल अचानक हादसे में बदल गया।एनएच-131 पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे टेंट में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Bihar road accident: NH 131 पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित स्क
तेज रफ़्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

Supaul: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार का खतरनाक खेल अचानक हादसे में बदल गया। नगर पंचायत सिमराही वार्ड-3 स्थित करजाइन रोड पर गुरुवार सुबह एनएच-131 पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे टेंट में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीआर-50-एक्स-2214 नंबर की स्कॉर्पियो भीमनगर से सिमराही की ओर जा रही थी। तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन यही कोशिश कंट्रोल खोने की वजह बन गई। गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और स्कॉर्पियो पलटते हुए सीधे टेंट में जा घुसी।

Diarch GO

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांच लोगों में से दो युवक रोहन गुप्ता और अमृत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।घटना के वक्त टेंट के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा मौत के मंजर में बदल सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। कुछ देर के लिए इलाके में दहशत और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग भीमनगर से राघोपुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया और उनकी यात्रा खौफनाक मोड़ ले बैठी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र