LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

सुपौल और निर्मली में रावण दहन की तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण का होगा वध; डीएम-एसपी रहेंगे मौजूद

सुपौल और निर्मली में रावण दहन की तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान
45 फीट ऊंचे रावण का होगा वध- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार को सुपौल और निर्मली में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस वर्ष 45 फीट ऊंचे रावण के साथ-साथ मेघनाथ के पुतले का भी भव्य दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि गांधी मैदान में रावण दहन का यह आयोजन अपने 46वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो पिछले 45 वर्षों से लगातार चली आ रही एक मुख्य परंपरा है। वहीं दूसरी ओर, निर्मली में इससे भी बड़े पैमाने पर 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस होंगे मुख्य अतिथि

सुपौल के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी यानी जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए मैदान में तमाम आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। इस सांस्कृतिक और पारंपरिक पर्व को देखने के लिए सुपौल शहर के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में दर्शकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की पूरी संभावना है।

शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क

दुर्गा पूजा और विजयादशमी के मद्देनजर पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान से बचने के लिए डीएम और एसपी के कड़े निर्देशों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच रावण दहन का यह आयोजन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के संदेश के साथ संपन्न होगा।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट