LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

कोसी नदी में पुलिस की बड़ी एयर-स्ट्राइक जैसी कार्रवाई: नाव से 720 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी तरह प्रभावी बनाने के अभियान के तहत सुपौल पुलिस को कोसी नदी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी के निर्देश पर वीरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने कोसी नदी में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चला भारी मात्रा में शराब बरामद..

कोसी नदी में पुलिस की बड़ी एयर-स्ट्राइक जैसी कार्रवाई: नाव स
नाव से 720 लीटर नेपाली शराब बरामद- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

supaul : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी में पुलिस ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नदी के रास्ते तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।


एसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने घेरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 जून को रतनपुरा थानाध्यक्ष को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि तस्कर कोसी नदी के रास्ते नाव का सहारा लेकर विदेशी (नेपाली) शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल पुलिस अधीक्षक (SP) शरथ आर एस को तुरंत मामले से अवगत कराया गया। एसपी के निर्देश पर वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम ने कोसी नदी में चौतरफा घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (मार्क सर्च) शुरू किया।


अंधेरे का फायदा उठाकर भागा तस्कर, नाव और शराब जब्त

कोसी नदी में चलाए गए इस कड़े अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध लकड़ी की नाव को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही नाव पर सवार तस्कर अंधेरे और नदी के जलस्तर का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए लावारिस नाव को अपने कब्जे में लिया और कोसी नदी के पूर्वी तट पर सुरक्षित पहुंचाया।


720 लीटर शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

तट पर लाकर जब नाव की विस्तृत तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। नाव के अंदर से कुल 720 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब की इस पूरी खेप के साथ-साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही लकड़ी की नाव को भी पूरी तरह जब्त कर लिया है।


आगे की कार्रवाई 

इस बड़ी बरामदगी को लेकर रतनपुरा थाने में 'बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम' की सुसंगत धाराओं के तहत मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार तस्कर की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Diarch GO


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट