LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का फूंका पुतला

सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्र
IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- फोटो : छोटू सरकार

Saharsha : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयोग आयुक्त के विरोध में गुरुवार को पूरे प्रदेश में महागठबंधन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहरसा जिले में महागठबंधन समर्थित इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक एवं विधायक आईपी गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्री विद्या शर्मा ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे।

PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग का फूंका पुतला 

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सहरसा में बढ़ी राजनीतिक हलचल 

पुतला दहन और नारेबाजी के बाद सहरसा का सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि, पार्टी द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों का विस्तृत ब्योरा आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

छोटू सरकार की रिपोर्ट