LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी,
बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल- फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका के विरोध में गुरुवार को बेगूसराय शहर के उत्तरी द्वार स्थित कैंटीन चौक पर 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के घटक दलों—कांग्रेस, राजद एवं अन्य सहयोगी पार्टियों—ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से पूरा कैंटीन चौक गूंज उठा।

PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता और पारदर्शिता खो चुका है और SIR के बहाने आम मतदाताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग 

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। विपक्षी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की धांधली या पारदर्शिता की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

'जनता के मताधिकार की रक्षा तक जारी रहेगा संघर्ष' 

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि SIR का मुद्दा केवल एक राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश के नागरिक के मताधिकार और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार और चुनाव आयोग जनता की आशंकाओं का संतोषजनक समाधान नहीं करते, तब तक सड़क से लेकर सदन तक विरोध जारी रहेगा।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट