LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: हनुमान मंदिर से छेड़छाड़, बजरंगबली की प्रतिमा पर कालिख पोती, इलाके में तनाव का माहौल

Bihar News: बिहार के सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हनुमान मंदिर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बजरंगबली की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोती गई है..

बजरंगबली की मूर्ति से छेड़छाड़
बजरंगबली की प्रतिमा पर कालिख पोती- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के सुपौल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां हनुमान मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। 

हनुमान मंदिर से छेड़छाड़

दरअसल, पूरा मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में चिलौनी नदी के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर से जुड़ा है। बुधवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा के मुख पर कालिख पोत दी और पीछे की दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।

Diarch GO

पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु तो उड़े होश

गुरुवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। प्रतिमा की स्थिति देख लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व सामाजिक संगठन मंदिर परिसर में जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

इलाके में तनाव की स्थिति 

अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश की संभावना भी शामिल है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और मंदिर परिसर में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन ने प्रतिमा को तुरंत साफ कराकर उसकी मरम्मत भी कराई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी जारी है। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

NSIT
Nsmch

सुपौल से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट