LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लूट और गोलीबारी की घटनाओं का खुलासा, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 6 लूट और गोलीबारी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने 7 अपराधियों को हथियार, बाइक और चरस के साथ गिरफ्तार किया।

हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लूट और गोलीबारी की घटनाओं

Vaishali -  वैशाली पुलिस ने जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। लालगंज, सराय और करताहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में छापेमारी कर सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिलें और नशीला पदार्थ (चरस) बरामद किया गया है।

एसपी विक्रम सिहाग ने किया खुलासा

मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कुल छह बड़ी वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें 22 जनवरी को ऑनलाइन गेम सेंटर पर गोलीबारी, 1 मार्च को रितिक दुबे के घर पर फायरिंग, और मार्च-अप्रैल माह के दौरान हुई मोटरसाइकिल व कैमरा लूट की कई घटनाएं शामिल हैं।

विशेष टीम (SIT) ने बिछाया जाल

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय इनपुट के आधार पर 6 अप्रैल को करताहा के गुरमियां गांव से अमित और अंकुश को दबोचा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बसंता जहानाबाद और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के बाकी पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

भारी मात्रा में हथियार और चरस बरामद

पुलिस की इस छापेमारी में अपराधियों के पास से दो लोडेड देसी कट्टे, कारतूस, चार लूटी गई मोटरसाइकिलें (R15, होंडा शाइन, स्प्लेंडर आदि) और एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने सिरसा रामराय के बगीचे से 1051 ग्राम अवैध चरस भी बरामद की है। गिरफ्तार अपराधियों में आकाश उर्फ पिलुआ और अंकुश उर्फ कीड़ा जैसे शातिर बदमाश शामिल हैं।

इन वारदातों का हुआ उद्भेदन

  • 22 जनवरी: लालगंज साईं मंदिर के पास गेम सेंटर पर गोलीबारी।

  • 01 मार्च: सिरसा गांव में रितिक दुबे के घर पर फायरिंग।

  • 15 मार्च: करताहा के चंदवारा में स्कूटी और कैमरा लूट।

  • 23 मार्च: सिरसा रामराय में R15 बाइक की लूट।

  • 04 अप्रैल: सराय और काजीपुर क्षेत्र में बाइक और नकदी की लूट।

  • Diarch GO


  • गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

पुलिस ने जिन सात आरोपियों को जेल भेजा है, उनके नाम आकाश उर्फ पिलुआ, नीरज कुमार, ऋषभ राय, अमित कुमार, अंकुश उर्फ कीड़ा, अंकुश भारती और आयुष कुमार हैं। ये सभी वैशाली जिले के ही निवासी हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक संपर्कों की तलाश में जुटी है।

Report - Rishav kumar