LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: सुपौल में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Bihar News: बिहार के सुपौल में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में देर रात भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखा, जबकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : reporter

Bihar News: सहरसा जिले के भीमनगर स्थित सहरसा चौक पर गुरुवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद पंखे, तार, मोटर, साउंड सिस्टम समेत सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक उपकरण राख में तब्दील हो गए। 

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी जताया। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। 

Diarch GO

काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू 

हालात को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दो टैंकरों को भी बुलाया गया, जिनकी मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर, वीरपुर और रतनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

पूरा सामान जलकर राख 

दुकान मालिक सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रशासन के अनुसार, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे में करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

सुपौल से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट