LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

सहयोग शिविर का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण: कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत बांटे चेक

सहयोग शिविर का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण: कबीर अंत्य
कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत डीएम ने बांटे चेक- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने गुरुवार को पंचायत सरकार भवन, बरुआरी में आयोजित 'सहयोग शिविर' का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने शिविर में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई का गहन जायजा लिया।


कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत बांटे गए चेक

निरीक्षण के दौरान डीएम सावन कुमार ने कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत तीन सुपात्र लाभार्थियों को अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में थोड़ी भी लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।


शिविर का मुख्य उद्देश्य और अधिकारियों की मौजूदगी

सहयोग शिविर के निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं सुलभ कराना, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सीधे सुनना और उनका ऑन-द-स्पॉट त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।


जनसमस्याओं के निवारण के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

सुपौल जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में इस प्रकार के सहयोग शिविरों के आयोजन से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आई है। प्रशासन की ओर से की जा रही इस पहल से न केवल आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और जवाबदेह बन रही है।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट