LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Fire Incident: सुपौल में आग का कहर, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम, तीन घर राख,बाल-बाल बचे लोग

Bihar Fire Incident: एक गैस सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके के साथ ही भड़की आग ने देखते ही देखते खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया...

Cylinder Blast Destroys
सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम- फोटो : reporter

Bihar Fire Incident:सुपौल नगर परिषद के एक वार्ड स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गैस सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके के साथ ही भड़की आग ने देखते ही देखते खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया और तीन घरों को अपनी आगोश में ले लिया।

चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी तेज़ी से फैली कि सुनील पंडित और कपिल पंडित के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। लपटें आसमान छूने लगीं और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

Diarch GO

धमाका इतना जबरदस्त था कि गैस सिलेंडर का एक हिस्सा उछलकर पास में रहने वाले धर्मेंद्र के घर के पास जा गिरा। हालांकि, कुदरत का करम रहा कि उनके घर को कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा भी देखने को मिला। उनका आरोप है कि आग लगने के बाद भी दमकल विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड वक्त पर पहुंच जाती, तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

बाद में जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक तीन परिवारों का आशियाना जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। सदर अंचल अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को जल्द ही मुआवजा व राहत सहायता मुहैया कराई जाएगी।यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र