LATEST NEWS

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी यह चेतावनी
  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, सेवाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, सेव
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्था सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपीपर, राजकीय औषधालय लालगंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही का दौरा कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक जायजा लिया।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और उपस्थिति पंजी की जांच

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों और प्रसव कक्ष में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से मरीजों को दी जाने वाली दैनिक सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

ओपीडी, आपातकालीन कक्ष और प्रयोगशाला सुविधाओं का लिया जायजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में सिविल सर्जन ने बाह्य रोगी विभाग (OPD), आपातकालीन कक्ष, प्रयोगशाला और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आँख एवं दंत चिकित्सा बाह्य रोगी विभाग में पहुँचकर इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत की। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल में आयोजित एमएनएम (MNM) की साप्ताहिक बैठक में शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मानकों की समीक्षा की।

समय पर सुलभ इलाज और जांच व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश

सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त रखने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को समय पर और बिना किसी असुविधा के मिलना चाहिए। उन्होंने बाह्य रोगी व आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे तत्पर रखने और पैथोलॉजिकल जांच सुविधाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।

NSIT
Nsmch

निरीक्षण के दौरान कई पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी रहे उपस्थित

इस औचक निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तपेश कुमार मंडल, लीलानंद सिंह, नेत्र सहायक रोशन कुमार, मनीष कुमार और शशि भूषण सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में डॉ. मोसिन रजा मुस्तैदी से मरीजों का उपचार करते हुए पाए गए।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट