LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

सुपौल के गेहुआ नदी से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी

सुपौल के गेहुआ नदी से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद,
गेहुआ नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के अगरगरहा गांव के पास बुधवार को गेहुआ नदी से करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मरौना थाना पुलिस को दी.


पुलिस ने शव को बाहर निकाला, शरीर गलने की स्थिति में

सूचना मिलते ही मरौना थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस के मुताबिक, शव काफी पुराना होने के कारण निर्वस्त्र अवस्था में मिला है और उसका शरीर भी गलने लगा है.


शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं, मौत के कारणों की जांच

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या अन्य निशान नहीं पाए गए हैं. हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नदी तक कैसे पहुंचा, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है.


थानाध्यक्ष रमन भास्कर ने दी जानकारी, पहचान का प्रयास जारी

मरौना थानाध्यक्ष रमन भास्कर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अगरगरहा गांव के पास गेहुआ नदी से अज्ञात शव बरामद किया गया है जिस पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पहचान होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जुटाई जा रही है जानकारी

NSIT
Nsmch

मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के तमाम क्षेत्रों में लापता लोगों से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगी हुई है. पुलिस का मुख्य प्रयास यह है कि जल्द से जल्द शव की पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचाई जा सके.

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट