LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बजरंग दल ने पीछा कर पकड़ा मवेशियों से लदा ट्रक, सरकार और पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

बजरंग दल ने पीछा कर पकड़ा मवेशियों से लदा ट्रक, सरकार और पुलि

Supaul : जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने साहस का परिचय देते हुए एनएच 27 पर पीछा कर मवेशियों से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष चंदन भाई धर्मराज और प्रखंड अध्यक्ष चंदन सहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भपटियाही से ही ट्रक का पीछा करना शुरू किया और भीमपुर चौक के पास उसे घेर लिया। बाद में वाहन को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, उक्त ट्रक में तीन दर्जन से अधिक मवेशी क्रूरतापूर्वक लदे हुए थे, जिन्हें अररिया के सिमराहा स्थित एक बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएच जैसे मुख्य मार्ग से सरेआम तस्करी हो रही है, जो बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं है। कार्यकर्ताओं ने तस्करों के बुलंद हौसलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Diarch GO


राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष चंदन भाई धर्मराज ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि खुद को हिंदुओं का हितैषी बताने वाली सरकार केवल 'वोट बैंक' की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू अस्मिता और गौ-रक्षा की बातें धरातल पर कागजी साबित हो रही हैं। उन्होंने पुलिस की सुस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि मात्र 100 मीटर की दूरी पर सूचना होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में घंटों लग जाते हैं, जिससे प्रशासन की मंशा पर संदेह होता है।


प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस गोरखधंधे पर तत्काल लगाम नहीं लगाई गई, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। रोशन सहनी, सत्येंद्र मंडल और मनीष शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस कप्तान और डीआईजी सहरसा से मांग की है कि इस सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब वे गौ-तस्करी के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

NSIT
Nsmch


दूसरी ओर, भीमपुर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए वाहन से कुल 23 मवेशियों को जब्त किया गया है, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर जिम्मेनामा पर दे दिया गया है। पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। प्रशासन ने दावा किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट