LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा 18 चक्का ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा 18 चक्का ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
पलटा बालू लदा 18 चक्का ट्रक- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत नरहा-बेरदह रोड पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दोपहर करीब 12 बजे बालू से लदा एक विशाल 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया, जिससे एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सिमराही बाजार से बालू लेकर बेरदह गांव की ओर जा रहा था। सड़क पर ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक मोड़ या ढलान पर अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित होते ही ट्रक सड़क से नीचे जाकर पलट गया। हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


Diarch GO

जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के जुटने से पहले ही चालक और ट्रक पर सवार अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। ट्रक के बीच सड़क के किनारे पलटने की वजह से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सुचारू कराया गया।


हादसे की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।


NSIT
Nsmch

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर जांच की जाएगी और दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट