LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

सुनिए सरकार: आरटीआई की जानकारी से बड़ा खुलासा, साढ़े 9 लाख पद केंद्र में खाली,80 विभाग में रिक्ति

Listen government : देश के 80 केंद्रीय विभागों में लगभग 9.56 लाख पद खाली हैं।इन रिक्त पदों में ए ग्रेड अधिकारियों के 31,694 पद भी शामिल हैं। रक्षा जैसे संवेदनशील विभाग में ही 2.43 लाख पद खाली हैं।

Bihar News
केंद्रीय विभागों में भारी संख्या में पद रिक्त- फोटो : Hiresh Kumar

Listen government: देश के 80 केंद्रीय विभागों में करीब 9.56 लाख पद रिक्त हैं। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ द्वारा प्राप्त की गई है। रिक्त पदों में ए ग्रेड अधिकारियों के 31,694 पद भी शामिल हैं। रक्षा जैसे संवेदनशील विभाग में ही 2.43 लाख पद खाली हैं।

रेलवे, राजस्व और स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों की भारी कमी है। इसरो जैसे वैज्ञानिक संस्थान में भी 1,251 ए ग्रेड अधिकारियों के पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में 7,002 पद खाली हैं।

रेलवे में 3.16 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी है। गृह मंत्रालय में भी 1.28 लाख अधिकारियों की कमी है। यूपीएससी में भी कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं।

बढ़ती बेरोजगारी के बीच ये आंकड़े चिंताजनक हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। सरकार को मिशन मोड पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। चंद्रशेखर गौड़ का मानना है कि जिस तरह चुनाव समय से पहले कराए जाते हैं, उसी तरह भर्तियां भी समय से पहले होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch