LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

जानिए कार्तिक माह में क्यों जलाते हैं दीपक, क्या है इसका महत्व

कार्तिक माह में हर घर में दीप जलाए जाते हैं। लेकिन इसका महत्व क्या है ये बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।

जानिए कार्तिक माह में क्यों जलाते हैं दीपक, क्या है इसका महत

अभी कार्तिक मास चल रहा है और इस महीने में हर दिन दीपदान करने की परंपरा है। इसी महीनों में दीपों का पर्व दीपावली 31 अक्टूबर भी मनाया जाता है। धर्म के नजरिए से दीपक की रोशनी देवी-देवताओं को बहुत प्रिय है। ये रोशनी सकारात्मकता बढ़ाती है। जीवन प्रबंधन के नजरिए से देखेंगे तो दीपक अंधकार और अज्ञान दूर करने का प्रतीक है। ध्यान रखें पूजा-पाठ में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धर्म-कर्म में खंडित चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

  • मान्यता है कि दीपक सकारात्मकता बढ़ाता है और जहां दीपक जलता है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। इसी वजह से सभी देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाए बिना पूजा नहीं मानी जाती है।
  • दीपक की रोशनी देवी-देवताओं को बहुत प्रिय है। दीपक हमें संदेश देता है कि हम अज्ञान का अंधकार मिटाकर अपने जीवन में ज्ञान के प्रकाश फैलाएं, तभी हमें देवी-देवताओं की कृपा यानी सफलता मिलेगी।

  • सुबह-शाम घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। आमतौर पर पूजा में घी का दीपक जलाना चाहिए। घी को पंचामृत यानी पांच अमृतों में से एक माना गया है। घी गाय के दूध से बना होगा तो बहुत शुभ रहेगा। गाय के घी में सूक्ष्म कीटाणुओं को खत्म करने का गुण होता है। जब गाय घी का दीपक जलाया जाता है तो उसके धुएं से घर का वातावरण को पवित्र बनाता है। दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

  • अग्नि में चीज जलती है तो वह छोटे-छोटे अदृश्य टुकड़ों में बंटकर वातावरण में फैल जाती है। इसलिए अग्नि से घी घर में फैलता है और वातावरण को शुद्ध बनाता है।
  • ध्यान रखें देवी-देवताओं को घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर लगाना चाहिए। तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर लगाना चाहिए। पूजा करते वक्त दीपक बुझना नहीं चाहिए।