LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Super Moon: आज की रात होगी खास, अधिक चमकीला दिखाई देगा चांद, दिखेगा सुपरमून का अद्भुत नजारा

17 अक्टूबर की रात अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज की रात चांद अधिक चमकीला दिखेगा। आज शरद पूर्णिया के साथ साथ साल का तीसरा सुपरमून दिखाई देगा।

super moon

Super Moon: 17 अक्टूबर की रात हमें एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस रात शरद पूर्णिमा होने के साथ ही सुपरमून भी होगा। इसका मतलब है कि चंद्रमा सामान्य से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। दरअसल, आज की रात साल का तीसरा सुपरमून देखने को मिलेगा। आज की रात चांद 14 % बड़ा दिखेगा। रात 11:55 बजे चांद पृथ्वी से 3,57,364 किलोमीटर दूर होगा। यह इस साल के लिए सबसे कम दूरी है। 

तीसरा सुपरमून

यह दुर्लभ खगोलीय घटना आज 17 अक्टूबर 2024 को पूर्णिमा की रात घटेगी। आज रात को लोग चांद को देखकर बस देखते ही रह जाएंगे। आज रात को चांद किसी भी अन्य पूर्णिमा की रात को लगने वाले चांद से ज्यादा बड़ा और धरती के और ज्यादा नजदीक नजर आएगा।  यह साल का तीसरा सुपरमून होगा। 17 अक्‍टूबर के पहले 19 अगस्त और 17 सितंबर सुपरमून नजर आया था।

Diarch GO

सुपरमून क्यों होता है?

सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। इस स्थिति में चंद्रमा का आकार हमें सामान्य से 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देता है। सुपरमून को हंटर्ज मून भी कहा जाएगा। 


NSIT
Nsmch

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन चंद्रमा की किरणें सबसे शुद्ध मानी जाती हैं। लोग इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं और पूजा करते हैं।

क्यों है यह खास?

इस बार शरद पूर्णिमा का संयोग सुपरमून के साथ होने से यह खास हो गया है। इस तरह का संयोग हर साल नहीं होता। इस दिन चंद्रमा की चांदनी पूरे वातावरण को रोशन कर देगी और एक अद्भुत नजारा पेश करेगी।

कब देखें?

17 अक्टूबर की रात को आप चंद्रमा को आसानी से देख सकते हैं। चंद्रमा का उदय सूर्यास्त के बाद होगा।