LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Hanuman ji Puja: मंगलवार को बजरंगबली के इन मंत्रों का करें जाप , हनुमान जी करेंगे सारी बाधाएं दूर

आप किसी प्रकार के भय का सामना कर रहे हैं या आपकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है, तो मंगलवार के दिन बजरंगबली की आराधना अवश्य करें। साथ ही, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

Hanuman ji Puja
हनुमान जी की पूजा - फोटो : hiresh Kumar


Hanuman ji Puja: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा और अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की आराधना करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी माना जाता है। यदि आप किसी प्रकार के भय का सामना कर रहे हैं या आपकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है, तो मंगलवार के दिन बजरंगबली की आराधना अवश्य करें। साथ ही, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के 'ऊँ हं हनुमते नमः'  मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। 

Diarch GO

अगर आपके दांपत्य रिश्ते खटपट ळुरु हो गई है और उसे दूर करना चाहते हैं तो  मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की बत्ती के साथ दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दंपति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरना स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

यदि आपको नई नौकरी प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है या आप इंटरव्यू में सफल हो गए हैं, लेकिन आपकी ज्वॉइनिंग में समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, तो मंगलवार के दिन पीले नमकीन चावल तैयार करें। चावल में हल्दी और नमक डालकर अच्छे से पकाने के बाद, मां सरस्वती को भोग अर्पित करें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए देवी मां से प्रार्थना करें।

NSIT
Nsmch

यदि आप कर्ज के बोझ से दबे हैं और छुटकारा चाहते हैं तो  मंगलवार के दिन स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, घर के किसी उपयुक्त स्थान पर आसन बिछाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अतिरिक्त, यदि आप मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकाते हैं, तो आपका शेष कर्ज भी शीघ्रता से चुक जाएगा।

यदि आपको किसी कार्य को संपन्न करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और वह कार्य पूरा नहीं हो रहा है, तो मंगलवार के दिन एक मौली, जिसे कलावा भी कहा जाता है, लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं। वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। इसके बाद भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। फिर वहां रखी मौली में से एक लंबा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और शेष मौली को मंदिर में ही छोड़ दें।