LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

11 कौड़ी से बने अमीर! रमा एकादशी की रात करें ये उपाय, घर में मां लक्ष्मी का होगा आगमन

रमा एकादशी की रात कुछ ऐसा करें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके उपाय।

11 कौड़ी से बने अमीर! रमा एकादशी की रात करें ये उपाय, घर में

हिंदू धर्म में पर्वों की कमी नहीं है। कई व्रत त्योहार ऐसे हैं, जो बेहद ही महत्वपूर्ण और शुभ माने जाते हैं। खासकर दीपावली का समय हिंदू धर्मों के लिए बेहद खास समय माना जाता है। दिवाली, धनतेरस, भाई दूज, गोवर्धन पूजा से पहले एक ऐसा ही व्रत आता है, जिसका विशेष महत्व है। यह व्रत है रमा एकादशी का व्रत होता है। 

कुछ लोगों ने 27 तो कुछ लोग आज यानी की 28 अक्टूबर को रमा एकादशी का व्रत मना रहे हैं। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की तारीख को मनाई जाती है। इसे एकादशी व्रत और लक्ष्मी एकादशी भी कहते हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा विधि-विधान से की जाती है। जिन लोगों के घर पैसा आता है, लेकिन टिकता नहीं, उन्हें आज की रात एक उपाय करना चाहिए। इससे धन-धान्य की कमी नहीं होगी। चलिए जानते हैं वो कौन सा उपाय है। 

रमा एकादशी से दीपावाली का त्योहार शुरू हो जाता है। इसे लक्ष्मी एकादशी भी कहते हैं। रमा एकादशी से लेकर दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन तक आप इस उपाय को कर लें तो आपको आर्थिक लाभ होगा। रमा एकादशी की रात 11 कौड़ी लेने के बाद उस पर हल्दी और केसर से लेप दीजिए। इसके बाद इन्हें अपने पूजा घर में जाकर रख दें। अब घी का एक दीपक जलाकर “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः” मंत्र का जाप 108 बार करें।

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इन कौड़ियों को लक्ष्मी जी के चरण में समर्पित कर दें। अगले दिन इन कौड़ियों को वहां से उठाकर एक पीले कपड़े में बांध दें. अपने घर में जहां भी धन रखते हैं या तिजोरी बनी हुई है, तो वहां इन कौड़ियों को रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगी।

NSIT
Nsmch