LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सीवान में वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलने से हड़कंप, सियासी पारा हाई, DM ने कहा- मतदान से कोई संबंध नहीं

कूड़े के ढेर पर वीवीपैट की कई पर्चियां पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे।

VVPAT slips found in garbage in Siwan
: सीवान में वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलने से हड़कंप- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच वीवीपैट की पर्चियां सड़क किनारे कूड़े में मिलने का मामला गरमाता जा रहा है। समस्तीपुर के बाद अब सीवान में भी इसी तरह का वाकया सामने आया है। सोमवार शाम सीवान शहर के मौली बथान मोहल्ले में कूड़े के ढेर पर वीवीपैट की कई पर्चियां पाई गईं, जिसके बाद  प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे।

मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता और नगर थानेदार विनोद चौधरी मौके पर पहुंचे। सभी पर्चियां जब्त कर ली गईं। इसके बाद डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों को आश्वस्त किया।

Diarch GO

डीएम ने स्पष्ट किया कि ये पर्चियां मतदान के दौरान इस्तेमाल की गई नहीं हैं, बल्कि मशीन की कमीशनिंग प्रक्रिया में निकली थीं।उन्होंने कहा कि  संबंधित कर्मी की लापरवाही पर एफआईआर दर्ज होगी। पूरी घटना की जांच टीम गठित कर दी गई है।  जब्त पर्चियों की स्क्रूटनी होगी।

आरजेडी के वरीय नेता व विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने इसे वोट चोरी बताया और कहा कि वह इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कर चुके हैं।साथ ही चुनाव आयोग को भी पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है।

NSIT
Nsmch

दो दिन पहले ही समस्तीपुर के सरायरंजन में भी वीवीपैट पर्चियां कूड़े से बरामद हुई थीं, जिसके बाद विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे।