LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Politics - नेताओं के नहीं, अपने बच्चों को राजा बनाने के लिए इस बार करें वोट, बिहार बदलाव यात्रा में प्रशांत किशोर ने की अपील

Bihar Politics - सिवान के बड़हरिया में गरजे प्रशांत किशोर, कहा- इस बार वोट बिहार में बदलाव के लिए, अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए, अपने बच्चों को राजा बनाने के लिए देना है, नेताओं के बच्चों को राजा बनाने के लिए नहीं

Bihar Politics - नेताओं के नहीं, अपने बच्चों को राजा बनाने क

Siwan - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में सम्पूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज सिवान जिले के बड़हरिया एवं गोरेयाकोठी विधानसभा में एक-एक जनसभा को संबोधित किया। उनकी पहली जनसभा बड़हरिया में तथा दूसरी जनसभा मदारपुर में आयोजित की गई। इसके साथ ही उन्होंने सरौती और बसंतपुर में जनसंवाद भी किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रशांत किशोर ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रशांत किशोर का यात्रा के दौरान जगह- जगह नागरिक अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में पचरुखी बाजार, तरवारा बाजार, हरदोबरा बाजार, पहाड़पुर बाजार, बड़हरिया बाजार, माधोपुर बाजार, गोरेयाकोठी के जामो बाजार, इमलिया चौक, डुमरी बाजार, जलालपुर बाजार आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों के साथ समर्थकों ने उन्हें फूल- माला से लाद दिया। प्रशांत किशोर की पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने शाम को जिले के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की।

राशन कार्ड के लिए भी रिश्वत की मांग

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसलिए, अब समय आ गया है बिहार में बदलाव का, बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। 

NSIT
Nsmch

लालू नीतीश नहीं अपने बच्चों के चेहरे पर दीजिए वोट

उन्होंने सिवान की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। 

9वीं पास को कैसे  बना सकते हैं अपना सीएम

प्रशांत किशोर ने जनता को उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।

बिहार की जनता भ्रष्टाचार और अफसरशाही से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, अब बदलाव चाहती है - प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने सभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता नाली- सड़क, जाति- धर्म की लड़ाई, भ्रष्टाचार, अफसरशाही से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इसलिए अब बिहार की जनता और खासकर युवा सजग हो चुके हैं और वो बदलाव चाहते हैं। जनसभा में जब जनता से पूछा गया कि उन्हें नीतीश जी का राज चाहिए या लालू जी का जंगल राज तो जनता ने कहा कि इस बार जनता का राज होना चाहिए। जन सुराज का वादा है कि जब बिहार में जनता का राज स्थापित हो जाएगा तो 1 साल के भीतर में मजबूरी में हो रहे पलायन को रोक देंगे और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार का रोजगार मुहैया कराया जाएगा।