LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका लंगर, देखिए फोटो

Prakash Parv 2027: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में जनवरी माह में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई।

Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका लंगर- फोटो : reporter

Prakash Parv 2027:  तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में जनवरी माह में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रबंधक कमेटी के पदधारकों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

NSIT
Nsmch

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रबंधक कमेटी के पदधारकों से प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग और सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव देने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि कमेटी की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर सरकार स्तर पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। प्रकाश पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पटना साहिब पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर भी विमर्श किया।

बैठक समाप्त होने के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत सभी अधिकारी गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में शामिल हुए। मुख्य सचिव, डीजीपी प्रीता वर्मा, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, आइजी जितेंद्र राणा, डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, पूर्वी एसपी शैलजा, एसडीओ कशिश बक्शी और डीएसपी शिवशंकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने एक साथ बैठकर गुरु घर का लंगर छका।

इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरवंश सिंह, मुंबई के जसवीर सिंह धाम, बाललीला गुरुद्वारा के बाबा गुरविंदर सिंह और कारसेवा दिल्ली के बाबा गुरनाम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।प्रकाश पर्व को लेकर हुई इस बैठक को आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बीच बेहतर तालमेल से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार