LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस दिन से मिलेगा संशोधित एडमिट कार्ड

Bihar STET 2026:बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। ...

Bihar STET 2026
4 नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा- फोटो : x

Bihar STET 2026:बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 4 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित कर दी गई है। अब इस दिन होने वाली परीक्षा 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित परीक्षा तिथि के अनुसार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

जारी सूचना के अनुसार, STET 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाना है। हालांकि, 4 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षा आयोजित होने के कारण STET की उस दिन की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।

24 अक्टूबर को जारी होगा संशोधित एडमिट कार्ड

4 नवंबर की परीक्षा के लिए निर्धारित अभ्यर्थियों के संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाएंगे। संबंधित उम्मीदवार निर्धारित वेबसाइट पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट:

https://stetregistration.cbrt.co.in

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा तिथि, केंद्र और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को भी पढ़ लें।

NSIT
Nsmch

अन्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव केवल 4 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए किया गया है। अन्य तिथियों पर होने वाली STET 2026 की परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 4 नवंबर के अलावा किसी अन्य तारीख को निर्धारित है, उन्हें अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव मानने की आवश्यकता नहीं है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी अपडेट के लिए निर्धारित वेबसाइट देखते रहें।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह