LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल: अधेड़ व्यक्ति को सड़क पर घसीटकर पीटा, पुलिस ने की दोनों पक्षों पर कार्रवाई

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भारी तनाव और हलचल मच गई है.....

बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल: अधेड़ व्यक्ति को सड
बाबा साहेब पर टिप्पणी पर बवाल- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : जिले के आंदर थाना क्षेत्र स्थित उज्जैन बंगरा गांव में एक बेहद शर्मनाक और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भारी तनाव और हलचल मच गई। वायरल वीडियो में गांव के ही कुछ युवक एक व्यक्ति को जबरन घर से निकालकर अधनंगी हालत में सड़क पर घुमाते, थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं।


कैसे भड़की विवाद की चिंगारी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान उज्जैन बंगरा गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है। घटना से एक-दो दिन पूर्व संतोष सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित समुदाय के प्रति बेहद आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस वायरल बयान के बाद स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं के बीच गहरा आक्रोश फैल गया।


Diarch GO

घर में घुसकर खींचा बाहर: अंडरवियर में ही सड़क पर घुमाया और की मारपीट 

गुस्साए युवकों की भीड़ अगले दिन संतोष सिंह के घर जा पहुंची। उस दौरान संतोष घर के अंदर सिर्फ अंडरवियर पहने हुए थे। आक्रोशित भीड़ ने उन्हें जबरदस्ती घर से खींचकर बाहर निकाला, मारपीट की और धक्का देते हुए पूरे मोहल्ले की सड़क पर घुमाया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति खुद के नशे में होने की सफाई देता रहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। बाद में स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


पुलिस की दोहरी कार्रवाई: मारपीट मामले में एक गिरफ्तारअन्य आरोपियों की तलाश 

NSIT
Nsmch

घटना का वीडियो वायरल होते ही आंदर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष सिंह के आवेदन पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


अभद्र टिप्पणी मामले में भी केस दर्ज 

सीवान पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जांच में संतोष सिंह द्वारा डॉ. अंबेडकर और एक विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके खिलाफ भी विधि-सम्मत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मैरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से कानून हाथ में न लेने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करने की सख्त अपील की है।


ताबिश इरशाद की रिपोर्ट