LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Politics : पूर्व सांसद मरहूम शहाबुद्दीन की चौथी पुण्यतिथि आज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित कई राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bihar Politics : पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की आज चौथी पुण्यतिथि है. इस मौके पर सिवान में समरोह का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित कई राजद नेताओं ने शिरकत किया...पढ़िए आगे

Bihar Politics : पूर्व सांसद मरहूम शहाबुद्दीन की चौथी पुण्यत
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि आज - फोटो : pawej

SIWAN : शहर के टाऊन हॉल में पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की चौथी पुण्य तिथि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद नेता सह युवाओं के चहेते ओसामा साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी,बड़हरिया विधायक बच्चा पाण्डेय, रघुनाथपुर विधायक हरि शंकर यादव, राजद एमएलसी विनोद जायसवाल, पूर्व एमएलसी परमात्मा राम,राजद जिला अध्यक्ष विपिन सिंह कुशवाहा,समाजसेवी अनवारूल हक,राजद नेता अरुण कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ में दीप प्रज्वलित कर के किया गया। उसके बाद दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह सीवान सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बताया कि आज हम सभी राजद के सिपाही एकत्रित होकर विकास पुरुष दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का चौथी पुण्य तिथि मना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद शहाबुद्दीन सेकुलर नेता थे जो सभी जाति, धर्म समुदाय को लेकर चलने का काम करते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सिवान को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट