LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Siwan Crime News : सिवान में चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड शिक्षक के घर में लाखों के जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ, इलाके में मचा हड़कंप

Siwan Crime News : सिवान में चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड

SIWAN : सिवान शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में रविवार की रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहाँ रिटायर्ड शिक्षक रामबाबू यादव के घर में पीछे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसकर चोरों ने करीब 45 से 50 लाख रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रामबाबू यादव ने बताया कि रविवार की रात पूरा परिवार एक साथ भोजन कर विश्राम के लिए चला गया था। घर के कुछ सदस्य देर रात तक आईपीएल मैच देख रहे थे। मैच खत्म होने के बाद सभी लोग सो गए। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की खिड़की में लगे ग्रिल को उखाड़कर भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो पड़ोसियों ने जानकारी दी कि घर के पीछे कुछ सूटकेस और अन्य सामान बिखरा पड़ा है। मौके पर जाकर देखा गया तो पाया कि बास की एक बेंच लगाकर खिड़की का ग्रिल तोड़ा गया था। घर के कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और आलमारी से जेवरात व नगदी गायब थे। रामबाबू ने बताया कि चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 45 से 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावे 70 हजार नगद भी चोरी हो गए हैं। जेवरात उनकी पत्नी और दोनों बहुओं के थे।

घटना की सूचना मिलते ही रामबाबू यादव ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों में चोरी की इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट