LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

आरा-सासाराम रेलखंड पर मिले महिला के शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया पर तस्वीर देख घटनास्थल पर पहुंचे परिजन

आरा-सासाराम रेलखंड पर मिले महिला के शव की हुई पहचान, सोशल मी

Arrah : आरा-सासाराम रेलखंड के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर मिली एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। मृतका की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहरी गांव निवासी स्वर्गीय दीनानाथ राम की पत्नी सनफ्ला देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी मृतिका

मिली जानकारी के अनुसार, सनफ्ला देवी अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। सफर के दौरान चरपोखरी के समीप चलती ट्रेन से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गईं। ट्रेन की चपेट में आने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर तक शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

सोशल मीडिया से हुई पहचान 

शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए आस-पास के क्षेत्रों में सूचना भेजी और सोशल मीडिया का सहारा लिया। शिनाख्त न होने की स्थिति में महिला की तस्वीर मोबाइल के माध्यम से विभिन्न समूहों में साझा की गई। जब यह फोटो मृतका के परिजनों तक पहुँची, तो उन्होंने कपड़ों और हुलिए के आधार पर सनफ्ला देवी की पहचान की और तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खुशी-खुशी शादी के उत्सव में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही यह भयानक हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि सफर पर निकली महिला अब इस दुनिया में नहीं हैं। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर औपचारिक रूप से शव की पहचान की है।

NSIT
Nsmch

रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा है, जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के कारण जान गई है। फिलहाल, कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सावधानी और दरवाजों के पास खड़े न होने की जरूरत को रेखांकित किया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट