LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Police: न्यूज4नेशन की खबर का असर, दरोगा और ड्राइवर का बार बालाओं संग ठुमके पर एसपी का सख्त एक्शन, दोनो को नाप दिया

Bihar Police:बार बालाओं के साथ अश्लील भोजपुरी गानों पर पुलिसवालों के ठुमके लगाने की खबर न्यूज4नेशन पर चलने के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाया है।

न्यूज4नेशन की खबर का असर
एसपी का सख्त एक्शन- फोटो : reporter

Bihar Police: सिवान जिले से एक सनसनीखेज और शर्मनाक घटना ने पूरे बिहार में हड़कंप मचा दिया है। 10 मई 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें पुलिस की वर्दी में दो व्यक्ति एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं के साथ अश्लील भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। इस वीडियो ने न केवल पुलिस विभाग की साख को दांव पर लगा दिया, बल्कि कानून-व्यवस्था की रक्षा करने वालों की नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। खबर न्यूज4नेशन के चलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इसकी जांच करा कर दोनों वर्दीधारियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक का सख्त एक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद सिवान के पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुविभागीय पुलिस पदाधिकारी (सदर 02) ने वायरल वीडियो की जांच की, जिसमें दोनों व्यक्तियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार और चालक रूपेश कुमार सिंह के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने 8 मई को अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहकर इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया। 

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ कर्तव्य के प्रति लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और मनमानी का आरोप लगाया गया है। वहीं, चालक रूपेश कुमार सिंह को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ ERSS पटना वापस भेज दिया गया। 

NSIT
Nsmch

बिहार में अश्लीलता पर बैन, फिर भी उड़ी नियमों की धज्जियां

बता दें कि बिहार सरकार ने अश्लील भोजपुरी गानों और उनके सार्वजनिक प्रदर्शन पर सख्त पाबंदी लगाई हुई है। पुलिस को ऐसे आयोजनों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश हैं। लेकिन इस मामले में खुद पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ते नजर आए, जो पुलिस महकमे के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है। 

वायरल वीडियो की सच्चाई: पुलिसकर्मियों की शर्मनाक करतूत

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जीरादेई थाना के डायल 112 पर तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार और चालक रूपेश कुमार सिंह, दोनों वर्दी में, कमर पर पिस्टल लगाए, स्टेज के पास बैठकर अश्लील डांस का लुत्फ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों नर्तकियों के साथ डांस करते और मोबाइल से वीडियो बनाते भी नजर आए। यह घटना 8 मई 2025 को पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बार बालाएं फूहड़ और अश्लील भोजपुरी गानों पर परफॉर्म कर रही थीं। 

रिपोर्ट- ताबिश इरशाद