LATEST NEWS

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

Bihar News: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर SP ने संभाली कमान, सदर SDPO के साथ किया निरीक्षण

Bihar News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिवान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Bihar News: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर SP ने संभाली क
दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा - फोटो : reporter

Bihar News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिवान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिवान के पुलिस अधीक्षक (SP) ने सदर SDPO प्रांजल त्रिपाठी सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक और सदर SDPO प्रांजल त्रिपाठी ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा इंतजामों तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

सिवान पुलिस की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ शहर में शांतिपूर्ण वातावरण और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

NSIT
Nsmch

 ताबिश इरशाद की रिपोर्ट