LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Police: वर्दी में ठरक! सिवान में वर्दी में दरोगा और सिपाही ने बार बालाओं संग लगाए ठुमके, अश्लील डांस के आगे साहब का आदेश कूड़े में..

Bihar Police: एक वीडियो पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन गया है, जिसमें फूहड़ और अश्लील भोजपुरी गानों पर मदमस्त होकर बार बाला नाच रही है और दारोगा जी सिपाही के साथ आनंद ले रहे हैं।...

Bihar Police
दरोगा और सिपाही ने बार बालाओं संग लगाए ठुमके- फोटो : reporter

Bihar Police: बिहार के सिवान जिले से एक ऐसा शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लील भोजपुरी गानों पर बार बालाओं को नाचते हुए दिखाया गया है। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा में खुद पुलिस विभाग के दो वर्दीधारी कर्मचारी मौजूद थे! इनमें एक दरोगा (पुलिस सब-इंस्पेक्टर) है, जबकि दूसरा 112 नंबर की आपातकालीन सेवा में तैनात ड्राइवर बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दरोगा अपनी पूरी वर्दी में, कमर पर पिस्टल लगाए हुए, स्टेज के बिल्कुल करीब बैठा है। वहीं, 112 सेवा का ड्राइवर भी वर्दी पहने हुए उसके साथ नजर आ रहा है। ये दोनों न केवल अश्लील डांस का खुलेआम आनंद ले रहे हैं, बल्कि वीडियो में उन्हें महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है। यह सब उस समय हो रहा था, जब मंच पर बार बालाएं फूहड़ और अश्लील भोजपुरी गानों पर मदमस्त होकर नाच रही थीं।

यह घटना इसलिए और भी गंभीर है क्योंकि बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन ने राज्य में अश्लील भोजपुरी गानों और उनके सार्वजनिक प्रदर्शन पर सख्त  लगा रखी है। इसके बावजूद, कानून के रखवाले ही खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस तरह के आपत्तिजनक आयोजनों का हिस्सा बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश है और पुलिस प्रशासन की नैतिकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।हालाकि न्यूज4नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और कानून तोड़ने वालों का साथ दें, तो समाज में व्यवस्था और मर्यादा कैसे कायम रहेगी। यह वीडियो निश्चित रूप से पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन गया है और अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं। उम्मीद है कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्ट- ताबिश इरशाद