LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Crime : सिवान पुलिस ने धनौती बाजार ज्वेलरी चोरी कांड का किया खुलासा, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने किया बरामद

Bihar Crime : सिवान में ज्वेलरी चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इसी कड़ी में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीँ गहने बरामद किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : सिवान पुलिस ने धनौती बाजार ज्वेलरी चोरी कांड क
चोरी कांड का खुलासा- फोटो : TABISH

SIWAN : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार स्थित 'आयुष ज्वेलर्स' में बीते 17-18 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने दुकान का शटर काटकर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के कीमती आभूषण पार कर दिए थे। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सीवान ने इसे चुनौती के रूप में लिया और जांच के कड़े निर्देश दिए।

एसआईटी के जाल में फंसे शातिर चोर

चोरी की इस बड़ी वारदात के उद्भेदन के लिए मैरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) का सहारा लिया। सुरागों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस अपराधियों के ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब रही। इस सफल छापेमारी में गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार और उनकी टीम ने घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को दबोच लिया।

टाइगर, धोनी और प्रिंस समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें टाइगर जयसवाल, समसुल आजम अंसारी और धोनी जयसवाल शामिल हैं। वहीं, चौथे अभियुक्त प्रिंस वर्मा को चोरी का सामान ठिकाने लगाने और अपने पास रखने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और चोरी की पूरी साजिश का खुलासा किया है।

सोना, चांदी और शटर काटने वाले औजार बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की है। तलाशी के दौरान इनके पास से लगभग 55 ग्राम सोना और 360 ग्राम चांदी जैसे कीमती पदार्थ बरामद हुए हैं। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें, 4 मोबाइल फोन और सबसे अहम साक्ष्य के रूप में शटर काटने वाले 3 कटर भी बरामद किए गए हैं। इन औजारों की बरामदगी से पुलिस का केस कोर्ट में और भी मजबूत हो गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम, आगे की जांच जारी

इस सफल उद्भेदन के बाद सीवान पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम की पीठ थपथपाई है और पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस इन अपराधियों के पुराने इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह के तार अन्य बड़ी चोरियों से भी जुड़े हैं। पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट