LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Siwan crime: सिवान में वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

Siwan crime: सिवान के दरौली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी ब्यास यादव गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, दो कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Siwan crime
सिवान में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार- फोटो : news4nation

Siwan crime: बिहार केसीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को दरौली थाना पुलिस टीमउकारेदी मोर के पास दरौली–गुठनी मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ब्यास यादव बताया। वह ककरिया डीह गांव, थाना दरौली, जिला सिवान का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। बाद में उसने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है।

 Arms Act के तहत केस दर्ज 

इस मामले में दरौली थाना में भारतीय कानून की विभिन्न धाराओं और Arms Act के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ब्यास यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ दरौली और गुठनी थाना में हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अवैध शराब से जुड़े 20 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविनाश झा, पु.अ.नि. विवेक कुमार, सिपाही शत्रुधन कुमार, चंदन कुमार ठाकुर और रविन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट