LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

Siwan Crime News: सीवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, कैफे के अंदर युवक को चाकू से गोदा, घटना CCTV में रिकॉर्ड

सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज स्थित लखनौरा पोखरा के पास एक साइबर कैफे में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Siwan cyber cafe knife attack
सीवान में कैफे के अंदर युवक को चाकू से गोदा, घटना CCTV में रिकॉर्ड- फोटो : Reporter

सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड अंतर्गत लखनौरा पोखरा स्थित एक साइबर कैफे में बेखौफ अपराधियों ने चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। हमले में स्थानीय निवासी राजू शाह का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद लहूलुहान अवस्था में युवक को तुरंत इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

अचानक हुआ हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित युवक साइबर कैफे में मौजूद था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर अचानक धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह पूरी खूनी वारदात साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हमले से जुड़ी हर गतिविधि साफ नजर आ रही है, जो पुलिस अनुसंधान में अपराधियों के खिलाफ सबसे अहम और पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य साबित होगी।

इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही फुटेज की जांच

NSIT
Nsmch

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और स्थानीय ग्रामीणों के बीच गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने और वारदात के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल घटना में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

जल्द गिरफ्तारी की मांग, पुलिस की छापेमारी जारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों की त्वरित पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों को चिह्नित कर जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

सीवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट