LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीवान में हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी संख्या में सैनिक तैनात, छुट्टियां भी रद्द

Bihar News:ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। ...

 Operation Sindoor
सीवान में प्रशासन अलर्ट- फोटो : reporter

Bihar News:  'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री आवास, 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।सीवान में प्रशासन आलर्ट पर है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह से चौकसी बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में हर तरह के आवागमन और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर कड़ी नजर रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, सीमावर्ती जिलों के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गई है और लगातार सघन गश्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सरकार ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से फैलने वाली फर्जी खबरों और अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार इस पूरे मामले पर पूरी तरह से सजग और सतर्क है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है और बिहार सरकार भारतीय सेना के साहस, पराक्रम तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास और गर्व करती है।

NSIT
Nsmch

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में राज्य के सीमावर्ती जिलों के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ पूर्णिया में आगामी 10 मई को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की और विस्तृत समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सरकार के सभी विभागों में सभी प्रकार की छुट्टियों को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है।

रिपोर्ट- ताबिश इरशाद की रिपोर्ट