LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

Siwan firing News: सिवान के रघुनाथपुर में पूर्व जिला पार्षद के भाई पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन गोलियां लगीं, शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब भी पहुंची अस्पताल

Siwan firing News: Meta Description: बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद के भाई सुशील कुमार सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की। तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी।

Siwan firing News:
अंधाधुंध फायरिंग से दहला सिवान- फोटो : news4nation

Siwan firing News: बिहार के सिवान में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन गोलीबारी और हत्या की वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पूर्व जिला पार्षद के भाई को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सिवान में अंधाधुंध मारी गोली जानकारी के अनुसार शंठी गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद के भाई सुशील कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह बाजार से अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वे पतार बाजार के पास पहुंचे तभी छह की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना  साहब भी अस्पताल पहुंची

घायल सुशील को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब भी अस्पताल पहुंची। उन्होंने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल को तीन गोलियां लगी हैं और उनका ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने शुरू की जांच थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

सिवान से ताबिश इरशाद  की रिपोर्ट